बैंकों में लगी पैसा जमा करनेवालों की भीड़

देसरी : बैंक खुलने से पहले ग्राहक बैंक गेट पर पैसा बदलने के लिये गुरुवार को लगे रहे. जैसे ही बैंक खुला कि बैंक कर्मचारियों ने कहा कि अभी नये नोट नहीं आये हैं. पैसा खाते में जमा कीजिए. जिसपर पैसा बदलने के लिए आये लोगों को वापस लौटना पड़ा. पुराने नोटों को बदलने वालों […]
देसरी : बैंक खुलने से पहले ग्राहक बैंक गेट पर पैसा बदलने के लिये गुरुवार को लगे रहे. जैसे ही बैंक खुला कि बैंक कर्मचारियों ने कहा कि अभी नये नोट नहीं आये हैं. पैसा खाते में जमा कीजिए. जिसपर पैसा बदलने के लिए आये लोगों को वापस लौटना पड़ा. पुराने नोटों को बदलने वालों की लंबी लाइन लगी रही. सेंट्रल बैंक सहदेई बुजुर्ग,
हरपुर हरदास, खड़गपुर शाखा में कई काउंटर खोल कर लोगों से पुराने नोटों को उनके बचत खातों में जमा करवाया गया. कॉर्पोरेशन बैंक उफरौल शाखा, देसरी स्टेट बैंक में पैसा जमा करवाने वाले लोगों की भीड़ लगी रही. किसी भी ब्रांच में पैसा नहीं बदला गया. शाखा प्रबंधक ने बताया कि अभी ब्रांच में नये नोट नहीं आये हैं तो हम पैसा कहां से बदलें. बुजुर्ग, विकलांगों के लिए किसी भी शाखा में पैसा बदलने के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करायी गयी. बड़े नोट बंद होने के कारण दुकानदार दुकान खोलकर बैठे रहे, पर कोई ग्राहक नहीं आया, जो आया भी वह पांच सौ और हजार के नोट लेकर आया. जिसके कारण दुकानदार बिना सामान दिये वापस लौटा दिया. सभी लोग बड़े नोट बंद होने के कारण परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




