पुरुष नसबंदी में सहदेई व महिला में देसरी अव्वल

Updated at : 09 Nov 2016 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
पुरुष नसबंदी में सहदेई व महिला में देसरी अव्वल

देसरी . जिला पदाधिकारी के यहां स्वास्थ्य विभाग के विगत छह माह की समीक्षा में सभी उपलब्धियों के आधार पर देसरी पीएचसी को प्रथम, तो सहदेई बुजुर्ग पीएचसी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ. परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं के बंध्याकरण में देसरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पुरुष नसबंदी में सहदेई बुजुर्ग पीएचसी […]

विज्ञापन
देसरी . जिला पदाधिकारी के यहां स्वास्थ्य विभाग के विगत छह माह की समीक्षा में सभी उपलब्धियों के आधार पर देसरी पीएचसी को प्रथम, तो सहदेई बुजुर्ग पीएचसी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ.
परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं के बंध्याकरण में देसरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पुरुष नसबंदी में सहदेई बुजुर्ग पीएचसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सहदेई बुजुर्ग पीएचसी में पुरुष नसबंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आशा सिंह ने उपस्थित एएनएम, आशा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले लोग इस विषय पर खुल कर बात नहीं करते थे. परिवार नियोजन हमारे लिए बहुत ही जरूरी है. अब पुरुषों की सहभागिता निभाने का वक्त आ गया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनिल कुमार ने सभी आशा को पोषक क्षेत्रों में जाकर लोगों को चिह्नित कर पीएचसी में रजिस्ट्रेशन करवाने को कहा, ताकि ऑपरेशन की तिथि का निर्धारण हो सके. उन्होंने हम दो हमारे दो के नारे को लागू करवाने का सुझाव दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन