सिलिंडर से घर में लगी आग, सामान राख
Updated at : 08 Nov 2016 5:35 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : प्रखंड के दयालपुर पंचायत के वार्ड 9 में शनिवार शाम एक वृद्ध किसान के घर में आग लग गयी. आग लगने से उसके घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. आग लगने के समय किसान देवेंद्र राय अपने परिवार के साथ घर से आधा किलोमीटर दूर छठ घाट पर पड़ोसियों के साथ […]
विज्ञापन
हाजीपुर : प्रखंड के दयालपुर पंचायत के वार्ड 9 में शनिवार शाम एक वृद्ध किसान के घर में आग लग गयी. आग लगने से उसके घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. आग लगने के समय किसान देवेंद्र राय अपने परिवार के साथ घर से आधा किलोमीटर दूर छठ घाट पर पड़ोसियों के साथ गये थे. आग लगने का कारण गैस सिलिंडर का लीक होना बताया जाता है.
सिलिंडर में आग लगने के बाद उसके धमाके से आसपड़ोस के लोग वहां एकत्रित हो गये. लोगों के आते-आते काफी देर हो गयी थी और किसान का सारा सामान जलकर राख हो गया. छठ पर्व में व्यस्त लोगों ने किसी तरह आस-पड़ोस में फैलती आग पर काबू पाया. घटना की सूचना मिलते ही बराटी ओपी प्रभारी तुरंत वहां पहुंच गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




