जेल प्रशासन पर कैदियों ने लगाया आरोप

Updated at : 06 Nov 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
जेल प्रशासन पर कैदियों ने लगाया आरोप

हाजीपुर : मंडल कारा के कैदियों ने जिला और सत्र न्यायाधीश को एक आवेदन देकर कारा प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. दिये गये आवेदन में कैदियों ने कहा है कि उन्हें एक निश्चित रकम देने के बाद मोबाइल का उपयोग करने दिया जाता था, लेकिन अचानक उन लोगों के मोबाइल पर रोक लगा […]

विज्ञापन

हाजीपुर : मंडल कारा के कैदियों ने जिला और सत्र न्यायाधीश को एक आवेदन देकर कारा प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. दिये गये आवेदन में कैदियों ने कहा है कि उन्हें एक निश्चित रकम देने के बाद मोबाइल का उपयोग करने दिया जाता था, लेकिन अचानक उन लोगों के मोबाइल पर रोक लगा दी गयी. इसके साथ ही उन लोगों की पिटाई भी की जा रही है. जेल से लगभग एक सौ 86 कैदियों ने हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान से आवेदन दिया है.

कैदियों ने मांग की है कि बंदी दरबार लगा कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाये अन्यथा वे छह नवंबर की शाम से आमरण अनशन प्रारंभ कर देंगे. आवेदन को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, जेल आइजी, वैशाली के डीएम और मानवाधिकार संगठन के पटना और दिल्ली कायार्लय को भेजा गया है. इस संबंध में काराधीक्षक मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि यह पूरी तरह गलत है. भोपाल कांड के बाद कैदियों पर कड़ाई की गयी है, जिसके कारण कैदी गलत आरोप लगा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन