राजीव ने दी कुरबानी शहीद के परिजनों से लोजपा सुप्रीमो ने िमल दी सांत्वना

महुआ : लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान शनिवार को महुआ के चखाजे गांव पहुंच कर उधमपुर में शहीद हुए राजीव कुमार राय के परिजनों से मिल कर सांत्वना दी. पीड़ित परिवार के प्रति आभार प्रकट करते हुए श्री पासवान ने कहा कि राजीव ने अपने लिए नहीं देश के लिए कुर्बानी […]
महुआ : लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान शनिवार को महुआ के चखाजे गांव पहुंच कर उधमपुर में शहीद हुए राजीव कुमार राय के परिजनों से मिल कर सांत्वना दी. पीड़ित परिवार के प्रति आभार प्रकट करते हुए श्री पासवान ने कहा कि राजीव ने अपने लिए नहीं देश के लिए कुर्बानी दिया है. मैं उनके परिवार के साथ हूं.
श्री पासवान ने शहीद के 10 वर्षीय पुत्र सत्यजीत मिलने के बाद उसे वर्ग तीन में सैनिक स्कूल में नामांकन कराने की बात कही. श्री पासवान ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से मोबाइल पर बात की और शहीद की पत्नी संगीता देवी के नाम गैस एजेंसी खोलने के लिए डीएम से बात की. उन्होंने सांसद मद की राशि से कुशहर-जंदाहा मार्ग के चखाजे गांव से उनके घर तक पीसीसी ढलाई कराने,
गांव में पुस्तकालय एवं प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र खोले जाने तथा गांव में स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय का नाम करण शहीद राजीव राय रखने में मदद करने की बातें कही. जबकि शहीद की बच्ची शिवानी तथा श्रुति को भी उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने में सहयोग करने का आश्वासन परिजनों को दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




