पटना : वित्त कंपनी के कानूनी सलाहकार की गोलीमार कर हत्या

हाजीपुर : बिहार में वैशाली जिले के रामभद्र में अज्ञात बदमाशों ने एक निजी वित्त कंपनी के कानूनी सलाहकार की कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी. पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि घटना कल रात की है. जिस वक्त यह घटना हुई कोटक मंहिद्रा फाइनेंस कंपनी के कानूनी सलाहकार पंकज कुमार […]
हाजीपुर : बिहार में वैशाली जिले के रामभद्र में अज्ञात बदमाशों ने एक निजी वित्त कंपनी के कानूनी सलाहकार की कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी. पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि घटना कल रात की है. जिस वक्त यह घटना हुई कोटक मंहिद्रा फाइनेंस कंपनी के कानूनी सलाहकार पंकज कुमार पटना में अपनी ड्यूटी पूरी करके हाजीपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे.
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उनका घर बघमाली कॉलोनी में है जो रामभद्र इलाके से सटा हुआ है. यह इलाका टाउन थाने में आता है. उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे के कारण अब भी अज्ञात हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की तहकीकात सभी कोणों से कर रही है. कुमार ने कहा कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




