लालू व तेज प्रताप का स्कॉट वाहन पलटा, चार पुलिसकर्मी घायल
Updated at : 04 Nov 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

लालू व तेज प्रताप का स्कॉट वाहन पलटा, चार पुलिसकर्मी घायल हाजीपुर : हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर नगर थाना क्षेत्र में जढुआ के पास गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके बेटे व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव काे स्कॉट कर रही पटना पुलिस का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त […]
विज्ञापन
लालू व तेज प्रताप का स्कॉट वाहन पलटा, चार पुलिसकर्मी घायल
हाजीपुर : हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर नगर थाना क्षेत्र में जढुआ के पास गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके बेटे व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव काे स्कॉट कर रही पटना पुलिस का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इससे उनमें सवार एक दारोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गये. चारों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को पीएमसीएच रेफर कर दिया. हाजीपुर नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के काफिले में एक कार घुस गयी थी, जिससे स्कॉट वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एक दारोगा और कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. पीएमसीएच में उनका इलाज चल रहा है. पीएमसीएच में घायलों का बयान दर्ज किया जा रहा है. कार के मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




