नहाय-खाय के साथ आज से छठ शुरू

Updated at : 04 Nov 2016 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
नहाय-खाय के साथ आज से छठ शुरू

आस्था. नदी घाटों पर स्नान के लिए आज उमड़ेगी भीड़, गुुुरुवार को खूब हुई खरीदारी महुआ/लालगंज : नहाय खा के साथ ही शुरू हो रही चार दिवसीय अनुष्ठान आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर महुआ बाजार समेत आसपास की गांव कस्बों और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति परवान चढ़ने लगी है. पर्व को लेकर […]

विज्ञापन

आस्था. नदी घाटों पर स्नान के लिए आज उमड़ेगी भीड़, गुुुरुवार को खूब हुई खरीदारी

महुआ/लालगंज : नहाय खा के साथ ही शुरू हो रही चार दिवसीय अनुष्ठान आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर महुआ बाजार समेत आसपास की गांव कस्बों और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति परवान चढ़ने लगी है. पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. क्षेत्र के हर एक लोग इस पर्व को धूमधाम से मनाने लगे हैं. कहीं चूक न हो जाये, इसको लेकर सावधानी भी बरत रहे हैं. पर्व कर रही महिलाओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चौर से काली मिट्टी लाकर प्रसाद बनाने को लेकर चूल्हा बनाया जा रहा है,
जबकि गांव देहातों के लोग अर्घ को लेकर पोखर व तालाबों को साफ कर घाट बना रहे हैं. इन पोखर व तालाबों में पानी नहीं रहने के कारण लोग परेशान भी दिख रहे हैं, फिर भी आस्था के इस महापर्व को लेकर ग्रामीण लोग चंदा मांग कर इन घाटों में पंपिंग सेट का सहारा लेकर पानी भर रहे हैं. पर्व को लेकर क्षेत्र में एक से एक छठ मइया के गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है. दूसरी ओर पूजा को लेकर गुरुवार को महुआ बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.
इस दौरान लोगों ने पूजा को लेकर विभिन्न प्रकार की सामान और पूजा सामग्री की खरीदारी की. पर्व को लेकर महुआ के अलावे बाघी, छतवारा, चकमजाहिद, डोगरा, शाहपुर, मिर्जानगर के साथ अन्य गांव से सूप की बिक्री करने आये महादलित दुकानदारों से लोगों ने सूप की खरीदारी की. जबकि क्षेत्र के अनेक गांव से दउरा की बिक्री कर रहे दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ जमी रही. इसके साथ ही किराना एवं कपड़ा दुकानों में ग्राहकों की काफी चहल कदमी बनी रही.
इस वर्ष हाजीपुर में आयी बाढ़ के कारण जढुआ का केला नहीं होने के कारण दूसरों जगहों से आये केला की कीमत में काफी वृद्धि होने से गरीब व असहाय परिवार के लोगों को परेशानी हो रही है. बाजार के संजीव सागर, कमल किशोर, मोनू महतो, सुमित सहगल, बबलू चौधरी, विपिन गुप्ता, नंदन कानू आदि ने बताया की महंगाई के बावजूद भी आस्था के पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है.
लालगंज प्रखंड क्षेत्र में छठ की तैयारियों के प्रति प्रशासनिक उदासीनता दिख रही है. जिससे छठ व्रतियों में प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है. नारायणी नदी के घाटों की बात करें तो सबके सब चाहे बसंता जहानाबाद घाट हो, बलहा स्थित महादेव घाट हो या फिर जलालपुर घाट या कुंडलियां घाट आदि हो प्रशासन की ओर से अबतक सुरक्षा की कोई व्यवस्था या घाटों के निर्माण पर कोई कार्य किया गया है. जिससे छठ व्रतियों में उहापोह की स्थिति बनी हुई है. वे समझ नहीं पा रहे हैं की इन परिस्थितियों में उनका पर्व कैसे संपन्न हो पायेगा.जहां तक प्रशासन की बात है कोई साफ साफ बताने को तैयार नहीं है कि घाटों का निर्माण कब तक और कैसे किया जायेगा.
सुरक्षा की क्या व्यवस्था होगी. हालांकि इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीनिवास ने कहा कि हमने सभी घाटों का बारीकी से निरीक्षण किया है. घाट निर्माण से संबंधित कार्य समय रहते संपन्न कर लिये जायेंगे. छठ व्रतियों को अनावश्यक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. अब नगर पंचायत की बात करे तो नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित पोखर जिसमें लालगंज बाजार के सैकड़ों छठ व्रती अर्घ देते हैं कि स्थिति भी आम पोखरों की तरह है. जिसकी साफसफाई अबतक नहीं पायी है.और प्रशासनिक तैयारी बिल्कुल शून्य दिख रही है.
वहीं नगर क्षेत्र के अन्य पोखर तालाबों की भी स्थिति बदतर है. जहां साफसफाई घाटों का निर्माण एवं जल भराई की काफी आवश्यकता है. इस संबंध में पूछने पर नगर अध्यक्ष अच्छे लाल चौधरी ने भी नपा तुला जवाब देते हुए कहा कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी समय रहते नगर क्षेत्र के सभी पोखर एवं संबंधित नारायणी नदी की घाटों पर तैयारियां पूर्ण कर ली जायेगी. जिसके लिए योजनाएं बनायीं जा चुकी है. वहीं देहाती क्षेत्रों में पोखर तालाबों में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां नगण्य देखी गयी.
हालांकि कई पोखर तालाबों में सामाजिक स्तर पर लोगों द्वारा घाट निर्माण व पोखर में जल भराई कार्य करते देखे गये. सिरसा वीरन पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित पोखर,मानिकपुर पोखर, चंदवारा पोखर, खरौना पोखरा आदि पोखरों में सामाजिक स्तर पर जल भराई एवं साफ सफाई का कार्य दिखाई दिया.जहां के लोग स्थानीय जनप्रतिनिधि से खिन्न दिखे.
लोगों का कहना था की स्थानीय मुखिया व पंचायत सचिव दो चार मजदूर लगाकर एवं थोड़ी देर पंपिंग सेट से पानी चलाकर खानापूरी का काम किया करते है. जिससे पर्व का कार्य संभव नहीं है. प्रखंड लालगंज के विभिन्न जगहों पर छठ को ले साफ सफाई का अभियान चल रहा है, जिसमें कुछ ऐसे दूर दराज के लोग हैं, जिनके घर से काफी दूरी पर नदी है, जिसके कारण वे लोग छठ पूजा ग्राम स्थित तालाब या पोखर में करते हैं, लेकिन इस बार ग्रामीण छठ की सफाई को ले उग्र हैं, प्रत्येक वर्ष प्रखंड परिसर से इसकी प्रावधान है,
जहां तक ज्ञात हो की पंचायत प्रतिनिधि और परखन से छठ के लिये साफ सफाई के फंड आते हैं, परंतु इस बार पंचायत से ले प्रखंड में भी कोई प्रावधान नहीं है, वहीं लालगंज के मानपुर ग्राम में एवं बतरौल ग्राम में और करताहां से लेकर भगवन भटौली में हजारों हजार की संख्या छठ करने वालों की है परंतु कोई प्रावधान नहीं आया अभी तक जो हिंदुओं का महान पर्व है.
ग्राम वासियों ने इसकी कड़ी निंदा की है और कहा की इसमें भी बिचौलिये और दलाल घुसे हुए हैं,जो प्रखंड से मिलीभगत होती है,और सारा पैसा गटक जाते हैं, मानपुर ग्राम के लोगो ने इसकी कड़ी निंदा की है. जिसमें सुनिल सिंह, सुबोध सिंह, विनय साह, सुरेन्द्र पासवान, बबलू पासवान, श्याम किशोर सिंह, नरेश कुमार, मुन्ना सिंह और अन्य लोग शामिल हैं.
कई घाटों में पंपिंग सेट के सहारे भरा जा रहा पानी
पर्व को लेकर चूल्हा बनातीं महिलाएं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन