हजही पोखर में भरा जा रहा पानी

Updated at : 04 Nov 2016 3:35 AM (IST)
विज्ञापन
हजही पोखर में भरा जा रहा पानी

हाजीपुर : नगर के जढ़ुआ बरई टोला स्थित हजही सूर्य पोखर में बोरिंग के जरिये पानी भरा जा रहा है ताकि छठव्रतियों को अर्घ देने में असुविधा न हो. सूर्य सरोवर जो हजही पोखर के नाम से प्रसिद्ध है. यहां छठ पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में छठव्रती भगवान भास्कर को अर्घ देने पहुंचते […]

विज्ञापन

हाजीपुर : नगर के जढ़ुआ बरई टोला स्थित हजही सूर्य पोखर में बोरिंग के जरिये पानी भरा जा रहा है ताकि छठव्रतियों को अर्घ देने में असुविधा न हो. सूर्य सरोवर जो हजही पोखर के नाम से प्रसिद्ध है. यहां छठ पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में छठव्रती भगवान भास्कर को अर्घ देने पहुंचते हैं. जढुआ और आसपास के इलाकों से लगभग 20 हजार श्रद्धालु छठ पूजा के लिए सरोवर पर आते हैं. नगर का यह ऐतिहासिक पोखर भी जिले के अन्य पोखर व तालाबों की तरह सूखता जा रहा है. पोखर में इतना भी पानी नहीं रह गया था,

जिसमें खड़े होकर छठव्रती भगवान सूर्य को अर्घ दे पाते. छठ व्रतियों को इस बार होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए नवचेतना क्लब की ओर से पोखर में पानी भरने की पहल की गयी. सरोवर में आवश्यकता भर पानी उपलब्ध कराने के लिए बोरिंग करवा कर पिछले 12 दिनों से पानी भरने का काम जारी है. संस्था के प्रयास से सरोवर में इतना पानी जरूर भर गया है कि लोग छठ पूजा कर सकते हैं. हजही पोखर हाजीपुर नगर का ऐतिहासिक धरोहर है. प्रशासनिक उदासीनता और उपेक्षा के कारण इसकी स्थिति खराब होती चली गयी. जानकारों का कहना है कि सात एकड़ में फैले इस सूर्य पोखर का निर्माण सदियों पहले सम्राट अशोक ने कराया था. पोखर की गहरायी 25 फुट बतायी जाती है.

दशकों तक उपेक्षित रहने के बाद पिछले पांच वर्षों के दौरान इसके जीर्णोद्धार के लिए कुछ काम कराये गये. प्रशासन और जनप्रतिनिधि के प्रयास से सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है.
डूडा बना रहा है घाट और पहुंच पथ : पोखर के सौंदर्यीकरण के लिए जिला शहरी विकास अभिकरण की ओर से पोखर के किनारे घाट और पहुंच पथ का निर्माण कराया जा रहा है. डूडा 45 मीटर में सीढ़ीनुमा घाट और सौ मीटर में पहुंच पथ का निर्माण कराया जा रहा है. स्थानीय विधायक अवधेश सिंह ने पोखर तक पहुंचने वाले लिंक रोड को दुरुस्त कराने की बात कही है. नगर पर्षद ने भी पोखर के सौंदर्यीकरण की योजना बनायी है.
चल रही है पूजा की तैयारी : छठ पूजा की तैयारी को लेकर नवचेतना क्लब की ओर से सहायता शिविर लगाने की तैयारी की जा रही है. पोखर के किनारे साफ-सफाई का काम चल रहा है. संस्था के अध्यक्ष रामवीर चौरसिया एवं सचिव पेंटर राजू के नेतृत्व में कार्यकर्ता सरोवर को संवारने में लगे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन