महिला किसानों के बीच बोनस बंटा

Updated at : 03 Nov 2016 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
महिला किसानों के बीच बोनस बंटा

हाजीपुर : सदर प्रखंड के पानापुर लंगा में महिला दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के तत्वावधान में बोनस वितरण समारोह का आयोजन हुआ. इस अवसर पर महिला दुग्ध उत्पादकों के बीच वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 का बोनस वितरित किया गया. 255 महिला किसानों के बीच 2 लाख 39 हजार 491 रुपये की राशि बोनस के रूप […]

विज्ञापन

हाजीपुर : सदर प्रखंड के पानापुर लंगा में महिला दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के तत्वावधान में बोनस वितरण समारोह का आयोजन हुआ. इस अवसर पर महिला दुग्ध उत्पादकों के बीच वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 का बोनस वितरित किया गया. 255 महिला किसानों के बीच 2 लाख 39 हजार 491 रुपये की राशि बोनस के रूप से बांटी गयी.

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वैशाली पाटलिपुत्र दुग्ध काउंसिल की अध्यक्ष किरण देवी एवं विशिष्ट अतिथि प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार सिंह ने बोनस का वितरण किया. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार सिंह, पूर्व प्रधानाध्यपक हरिनारायण ठाकुर, शंभु सिंह, बालेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे. वक्ताओं ने कहा कि दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में महिला किसानों ने स्वावलंबन की कहानी लिखी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन