लूटा गया ट्रक परसा से बरामद

Updated at : 03 Nov 2016 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
लूटा गया ट्रक परसा से बरामद

परसा : लुधियाना से साइकिल की सामान लेकर बंगाल के मालदा जा रही ट्रक की लूट के बाद खाली अवस्था में थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर के समीप से ट्रक को स्थानीय पुलिस ने लावारिस हालत में बरामद किया. घटना के सम्बन्ध में चालक उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला के देसाई […]

विज्ञापन

परसा : लुधियाना से साइकिल की सामान लेकर बंगाल के मालदा जा रही ट्रक की लूट के बाद खाली अवस्था में थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर के समीप से ट्रक को स्थानीय पुलिस ने लावारिस हालत में बरामद किया. घटना के सम्बन्ध में चालक उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला के देसाई थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी बिल्लू सिंह बताया कि ट्रक पंजाब से साइकिल सामान लोड कर बंगाल के मालदा जा रहा था.

इसी क्रम में पूर्व से साथ रह रहे दो खलासी बनारस के टॉल टैक्स से ट्रक पर सवार हुआ और यूपी के बोर्ड स्थित खालसा पंजाब लाइन होटल से खाना खाकर चला और खलासी को ट्रक चलाने के लिए देकर सो गया और कोइलवर के समीप पहुंचते ही सो रहे अवस्था में उक्त लोगो ने सर पर रड से वार कर ट्रक से फेंकने और सामान लोड ट्रक को लेकर भागने की बातें बतायी. कोलकाता ट्रांसपोर्ट मालिक लुधियाना निवासी मलकीत सिंह ने बताया कि
बनारस टॉल टैक्स से दो अपराधियों ने चालक को बंधक बना मारपीट कर दस लाख की एसके बाइक साइकिल की सामान लोड ट्रक को लेकर फरार हो गय‍े. घायल अवस्था में कोइलवर पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
बरामद ट्रक के पास मालिक व ट्रक ड्राइवर.
चालक ने अपराधियो की पहचान कर किया खुलासा
ट्रक चालक ने खलासी के रूप में पहले से साथ रह रहे दोनों खलासी का पहचान कर खुलासा किया कि ट्रक चालक ने दोनों की पहचान बिहार के गोपालगंज जिला के गोपालगंज टाउन थाना के तुरकहा गांव निवासी छोटू कुमार यादव और बिकलंक दिलीप कुमार यादव के रूप में किया है. ट्रक की जब्ती की सूचना पाकर लुधियाना के ट्रक मालिक लुधियाना जिला के ड़ेलो थाना क्षेत्र के आशिक कला निवासी मेजर सिंह ट्रांसपोर्ट मालिक लुधियाना निवासी मलकीत सिंह ट्रक चालक बिल्लू सिंह को लेकर परसा थाना पहुंचे, जहा घटना की सभी ने आपबीती सुनायी. पुलिस से मामले की उद्भेदन करने की गुहार लगाया. लावारिश हालात में ट्रक जप्ती के बाद सभी मामले सामने आ गयी है. पुलिस घटना की जानकारी के आधार पर अनुसंधान में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन