स्वास्थ्य विभाग के खोले जायेंगे चार नये संस्थान

हाजीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय में शामिल अवसर बढ़े, आगे पढ़े, कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग, वैशाली जिले को चार नये संस्थान देने जा रहा है. विभाग को जिले में एक पारा मेडिकल स्कूल, एक ग्रेड ए नर्स स्कूल एवं दो एएनएम स्कूल के भवन निर्माण का आवंटन प्राप्त हो चुका है. […]
हाजीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय में शामिल अवसर बढ़े, आगे पढ़े, कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग, वैशाली जिले को चार नये संस्थान देने जा रहा है. विभाग को जिले में एक पारा मेडिकल स्कूल, एक ग्रेड ए नर्स स्कूल एवं दो एएनएम स्कूल के भवन निर्माण का आवंटन प्राप्त हो चुका है.
जिले के राजापाकर में जीएएनएम एवं एएनएम स्कूल के लिए 13 करोड़ 35 लाख 38 हजार, महुआ में पारा मेडिकल इंस्टीट्यूट के लिए 9 करोड़ 98 लाख एवं सहदेई बुजुर्ग में एएनएम स्कूल के लिए 6 करोड़ 30 लाख 72 हजार रुपये की राशि मिली है. तीनों जगहों पर स्कूल प्लस होस्टल का निर्माण किया जाना है. सिविल सर्जन डॉ इंद्रदेव रंजन ने बताया कि बिहार मेडिकल आधारभूत संरचना के माध्यम से भवनों का निर्माण होगा. टेंडर की प्रक्रिया चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




