कार्रवाई. हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 77 के महुआ मोड़ पर छापामारी

हाजीपुर : आखिरकार शहर का कुख्यात अपराधी मंगलवार को पुलिस के हाथे चढ़ ही गया. टाटा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी वो पानापुर लंगा गांव निवासी अजय कुमार को गोली मारकर साढ़े छ: लाख रुपये लूट के मामले में जीतेंद्र पासवान को नाटकीय ढंग से धर दबोचा. तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से दस […]
हाजीपुर : आखिरकार शहर का कुख्यात अपराधी मंगलवार को पुलिस के हाथे चढ़ ही गया. टाटा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी वो पानापुर लंगा गांव निवासी अजय कुमार को गोली मारकर साढ़े छ: लाख रुपये लूट के मामले में जीतेंद्र पासवान को नाटकीय ढंग से धर दबोचा. तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से दस किलो गांजा,
तीन जिंदा बम और एक चोरी की बाइक भी बरामद की. जब्त किये गांजा की कीमत डेढ़ लाख रुपये बतायी गयी है. पुलिस उससे पूछताछ करने के बाद सीजीएम कोर्ट में प्रस्तुत किया. कोर्ट के आदेश पर उसे हाजीपुर मंडल कारा भेज दिया गया. सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच 77 के महुआ मोड़ के समीप कुछ अपराधी जुटे हुए हैं. यह भी सूचना थी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए अपराधियों द्वारा योजना बनायी जा रही है.
उन्होंने इसकी जानकारी एसपी राकेश कुमार को दी. एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम में शामिल पुलिस के जवान सादे लिबास में थे. पुलिस की जीप पहुंचने कि भनक लगते ही सभी अपराधी वहां से भागने लगे. चौकस पुलिस पदाधिकारी ने खदेड़ कर जीतेंद्र को दबोच लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




