पाक को उसी की भाषा में दें करारा जवाब

देसरी : महुआ के लाल राजीव कुमार राय उर्फ टुनटुन राय की शहादत और पाकिस्तान द्वारा लगातार सीमा पर की जा रही गोलीबारी के विरोध में सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के सुलतानपुर पंचायत के लोगों ने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका.सैकड़ो को संख्या में लोगों ने मुखिया सर्वेश कुमार […]
देसरी : महुआ के लाल राजीव कुमार राय उर्फ टुनटुन राय की शहादत और पाकिस्तान द्वारा लगातार सीमा पर की जा रही गोलीबारी के विरोध में सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के सुलतानपुर पंचायत के लोगों ने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका.सैकड़ो को संख्या में लोगों ने मुखिया सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जुलुस निकाला और पाकिस्तान एवं उसके सहयोगी चीन के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की.
लोगों ने पाकिस्तान मुरदाबाद, चीन मुरदाबाद, मसूद अजहर को आतंकी घोषित करो जैसे नारे लगाये और अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया. इस मौके पर मुखिया सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को उसी के भाषा में करारा जवाब दिया जाये. लगातार सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से हो रही गोलीबारी के कारण हमारे वीर जवान अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




