शहीद जवान का हुआ अंतिम संस्कार, उमड़े लोग

Updated at : 01 Nov 2016 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
शहीद जवान का हुआ अंतिम संस्कार, उमड़े लोग

हाजीपुर (वैशाली) : शहीद होना गर्व की बात है. देश के लिए जीना और ही बड़ी बात है. महुआ में शहीद के शव के आने के बाद सभी यही कह रहे थे. पूरा क्षेत्र अमर रहे के नारों से गूंजता रहा. हर युवा देश के लिए जीने और मरने की कसमें खा रहा था. गंडक […]

विज्ञापन
हाजीपुर (वैशाली) : शहीद होना गर्व की बात है. देश के लिए जीना और ही बड़ी बात है. महुआ में शहीद के शव के आने के बाद सभी यही कह रहे थे. पूरा क्षेत्र अमर रहे के नारों से गूंजता रहा. हर युवा देश के लिए जीने और मरने की कसमें खा रहा था. गंडक नदी के किनारे कोनहारा घाट पर शहीद के अंतिम संस्कार किया गया. प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत में सोमवार की सुबह शहीद राजीव कुमार राय का शव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. शहीद को देखने के लिए क्षेत्र के दर्जनों गांव से हजारों लोगों की भीड़ घर पर उमड़ पड़ी.
बेटा गया,अगर पोता भी बड़ा होता उसे भी देश को देती
शहीद जवान की वृद्ध मां कौशल्या देवी के चेहरे पर भी पुत्र की मौत का गम तो था, लेकिन वृद्ध मां आंखों में आंसू लिये ही बोल पड़ी गर्व की बात है कि मेरा बेटा देश की रक्षा के लिये शहीद हुआ है. पोता बड़ा नहीं है अन्यथा उसे भी देश की सेवा में भेज देते.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन