दो ट्रकों में टक्कर, एक नदी में गिरा

Updated at : 01 Nov 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
दो ट्रकों में टक्कर, एक नदी में गिरा

एनएच 19 स्थित नया गंडक पुल पर हादसा, लोगों ने दो बसें फूंकीं हाजीपुर : हाजीपुर छपरा मुख्य मार्ग के एनएच 19 स्थित नया गंडक पुल पर रविवार अहले सुबह दो ट्रकों के आमने-सामने की टक्कर में एक ट्रक पुल से नदी में जा गिरा. ट्रक से कूद कर खलासी ने अपनी जान बचायी. घटना […]

विज्ञापन

एनएच 19 स्थित नया गंडक पुल पर हादसा, लोगों ने दो बसें फूंकीं

हाजीपुर : हाजीपुर छपरा मुख्य मार्ग के एनएच 19 स्थित नया गंडक पुल पर रविवार अहले सुबह दो ट्रकों के आमने-सामने की टक्कर में एक ट्रक पुल से नदी में जा गिरा. ट्रक से कूद कर खलासी ने अपनी जान बचायी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने राज्य ट्रांसपोर्ट निगम की दो बसों को आग के हवाले कर दिया. सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी. पुलिस ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी, जहां फायर ब्रिगेड ने
घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों बसों में लगी आग को बुझाया. जानकारी के अनुसार रविवार को गंगाब्रीज थाना क्षेत्र के तेरसिया गांव से बालू लदा एक ट्रक सीवान के लिए चला था. नया गंडक पुल पर अहले सुबह छपरा की ओर से आ रहे एक तेज गति ट्रक से टक्कर में बालू से लदा ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा. ट्रक पर बैठा खलासी ट्रक से कूद कर अपनी जान बचायी, जिसे नाविकों ने बचाया. पूछे जाने पर उसने अपना नाम रवींद्र
दो ट्रकों में टक्कर…
राय बताया. वहीं, डूबे ट्रक पर ट्रक का चालक होने की बात खलासी कहता रहा. मगर घटना के कई घंटों बाद भी नदी से न तो ट्रक के चालक को निकाला गया, न ही डूबे ट्रक को निकाले के लिए प्रशासन द्वारा कोई प्रयास किया गया. इसको लेकर आक्रोशित लोगों ने राज्य ट्रांसपोर्ट की दो बसों से यात्रियों को उतार कर आग के हवाले कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना, सदर थाना, औद्योगिक थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को शांत कराने में लगी रही. वहीं आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. जले दोनों बसों को पुल पर से हटाया गया. घटनास्थल पर पहुंचे एसडीओ ने एनडीआरएफ की टीम ने नदी में डूबे ट्रक के चालक की काफी खोजबीन की, लेकिन चालक का पता नहीं चल पाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन