इंटर कॉलेज के शिक्षक ने दर्ज करायी अपहरण की प्राथमिकी

Updated at : 29 Oct 2016 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
इंटर कॉलेज के शिक्षक ने दर्ज करायी अपहरण की प्राथमिकी

हाजीपुर. सदर थाने में शिक्षक के अपहरण के मामले में तीन पर नामजद सहित चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. ॉमहुआ थाना क्षेत्र के महुआ सिंह राज गांव निवासी राजेंद्र कुमार, जो राय वीरेंद्र सिंह महाविद्यालय में हिंदी विभाग में प्राध्यापक हैं, उन्होंने सदर थाने में अपने अपहरण के मामले में एक प्राथमिकी […]

विज्ञापन

हाजीपुर. सदर थाने में शिक्षक के अपहरण के मामले में तीन पर नामजद सहित चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. ॉमहुआ थाना क्षेत्र के महुआ सिंह राज गांव निवासी राजेंद्र कुमार, जो राय वीरेंद्र सिंह महाविद्यालय में हिंदी विभाग में प्राध्यापक हैं, उन्होंने सदर थाने में अपने अपहरण के मामले में एक प्राथमिकी दर्ज करायी. जिसमें आरोप लगाया कि फर्जी डिग्री के मामले में जांच के लिए आये अधिकारियों ने मुझसे पूछताछ की थी. जो सत्य था, मैंने वही कहा. इसको लेकर कॉलेज के ही संजय कुमार,पवन कुमार, अनिल कुमार ने मारपीट भी की थी और कई बार मुझे धमकी भी दी थी.

बीते गुरुवार की देर शाम कॉलेज से घर अपने बेटे के साथ बाइक से लौट रहा था. तभी तीनों लोग एवं अज्ञात चार लोगों ने मेरी बाइक को रोक कर एक ने मुझ पर पिस्टल तान दिया और मेरा अपरहण करने का प्रयास करने लगे. हल्ला करने पर एक ने मेरे गले से पचास हजार की सोने की चेन छीन लिया. लोगों को आता देख सभी फरार हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन