भैरोपुर ग्राम से दस लीटर शराब के साथ एक धराया

Updated at : 27 Oct 2016 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
भैरोपुर ग्राम से दस लीटर शराब के साथ एक धराया

बिदुपुर : थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भैरोपुर ग्राम स्थित एक घर में छापामारी कर 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया. दर्ज प्राथमिकी में थानाध्यक्ष ललन प्रासाद चौधरी ने आरोप लगाया है की विशेष छापामारी अभियान में शामिल अवर निरीक्षक पामेश्वर पासवान, विजय कुमार चौधरी, […]

विज्ञापन

बिदुपुर : थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भैरोपुर ग्राम स्थित एक घर में छापामारी कर 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया. दर्ज प्राथमिकी में थानाध्यक्ष ललन प्रासाद चौधरी ने आरोप लगाया है की विशेष छापामारी अभियान में शामिल अवर निरीक्षक पामेश्वर पासवान, विजय कुमार चौधरी,

राम विनोद यादव सशस्त्र बलों के साथ मायाराम हॉट के पास थे. उसी समय गुप्त सूचना मिली की भैरोपुर में अवैध देशी शराब की कारोबार हो रही है. इसी सूचना पर पुलिस ने छापामारी की. पुलिस को देखते हुए शिवन्न दास भागने लगा. पुलिस ने खदेड़ कर उसे पकड़ा और उसके घर से एक प्लास्टिक गैलन में 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन