राहत बंद किये जाने पर रोड जाम

Updated at : 06 Sep 2016 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
राहत बंद किये जाने पर रोड जाम

विरोध . सैकड़ों लोगों ने अब भी निर्माणाधीन भवन में ले रखी है शरण प्रशासन की तरफ से दिया जा रहा था भोजन-पानी प्रशासन पर लगाया उपेक्षा करने का आरोप महनार : सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के चकेयाज कृषि फार्म के बाढ़पीड़ितों ने राहत शिविर बंद किये जाने के विरोध में महनार-स्टेशन रोड को झुरुखिया के […]

विज्ञापन

विरोध . सैकड़ों लोगों ने अब भी निर्माणाधीन भवन में ले रखी है शरण

प्रशासन की तरफ से दिया जा रहा था भोजन-पानी
प्रशासन पर लगाया उपेक्षा करने का आरोप
महनार : सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के चकेयाज कृषि फार्म के बाढ़पीड़ितों ने राहत शिविर बंद किये जाने के विरोध में महनार-स्टेशन रोड को झुरुखिया के निकट घंटों जाम कर दिया. सड़क जाम होने के कारण इस मार्ग पर यातायात ठप हो गया. जानकारी के अनुसार चकेयाज के कृषि फार्म में रह रहे सैकड़ों लोग बाढ़ के कारण झुरुखिया के निकट रंजीत सिंह के निर्माणाधीन भवन में शरण लिये हुए हैं. प्रशासन द्वारा इसी को बाढ़ राहत शिविर घोषित कर पीड़ितों को भोजन पानी दिया जा रहा था, लेकिन सोमवार को इस राहत शिविर को बंद कर दिया गया.
इसी बात को लेकर बाढ़पीड़ित लोग आक्रोशित हो गये और प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए महनार स्टेशन रोड को झुरुखिया के निकट जाम कर दिये. सड़क जाम कर रहे लोग सड़क पर ही चूल्हा रख कर खाना बनाने लगे, तो कुछ सड़क पर ही चादर डाल कर लेट गये. इन लोगों का कहना था कि उनके घरों में अभी भी पानी है. ऐसे में वह कहां जायेंगे. इन लोगों ने कहा कि प्रशासन शुरू से ही उनलोगों की अनदेखी कर रहा है. सड़क जाम कर रहे लोग घंटों बैठे रहे, लेकिन कोई उनकी सुध लेने नहीं आया. अंत में सभी धीरे-धीरे वहां से चले गये. सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के सीओ ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश पर इस राहत शिविर को बंद किया गया है. उन्होंने कहा कि बाढ़ के हालात में अब तेजी से सुधार को देखते हुए ऐसा किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन