शिक्षा बचाओ आंदोलन को लेकर एक से भूख हड़ताल

Updated at : 28 Aug 2016 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा बचाओ आंदोलन को लेकर एक से भूख हड़ताल

हाजीपुर : शिक्षा बचाओ आंदोलन के बैनर तले समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर 1 से 5 सितंबर तक जिला मुख्यालय में भूख हड़ताल की जायेगी. भूख हड़ताल के दौरान आंदोलनकारी प्रत्येक दिन धरना-प्रदर्शन करेंगे. यह कार्यक्रम समाहरणालय के समक्ष अक्षयवट राय स्टेडियम स्थित वैशाली कला मंच पर होगा. कार्यक्रम की तैयारी […]

विज्ञापन

हाजीपुर : शिक्षा बचाओ आंदोलन के बैनर तले समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर 1 से 5 सितंबर तक जिला मुख्यालय में भूख हड़ताल की जायेगी. भूख हड़ताल के दौरान आंदोलनकारी प्रत्येक दिन धरना-प्रदर्शन करेंगे. यह कार्यक्रम समाहरणालय के समक्ष अक्षयवट राय स्टेडियम स्थित वैशाली कला मंच पर होगा. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शनिवार को शहर के संस्कृत महाविद्यालय परिसर में बैठक हुई.

बैठक की अध्यक्षता सुकन पासवान एवं संचालन बिजली पासवान ने की. बैठक में अमर शहीद जगदेव समता परिषद के अध्यक्ष विजय कुशवाहा, नौजवान भारत सभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पासवान, शिक्षा बचाओ आंदोलन के संयोजक अमरेश कुमार, जिला सचिव गरीबनाथ राम आदि ने विचार प्रकट किया. बैठक में बिजली पासवान को आंदोलन कमेटी का प्रखंड अध्यक्ष सुकन पासवान को उपाध्यक्ष,

विश्वनाथ पासवान को सचिव तथा चंदेश्वर राम को कोषाध्यक्ष बनाया गया. आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिले में सघन जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. मौके पर जितेंद्र कुमार, आनंद पासवान, सत्येंद्र राम, रवि कुमार, मो अफगान, अनिल गांधी, नीरज कुमार, अजय कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन