राहत शिविर में समस्या देख डीएम ने सीओ को फटकारा
Updated at : 27 Aug 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

बिदुपुर : उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा बिदुपुर प्रखंड की कई जगहों पर बाढ़ राहत शिविर का जायजा लेने की सूचना पर जिलाधिकारी रचना पाटील ने सैदपुर गणेश स्थित बाढ़ शिविर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिविर के बाहर पड़े कूड़ा-कचरा को शीघ्र साफ करने का आदेश दिया. वहीं शिविर में निरीक्षण के […]
विज्ञापन
बिदुपुर : उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा बिदुपुर प्रखंड की कई जगहों पर बाढ़ राहत शिविर का जायजा लेने की सूचना पर जिलाधिकारी रचना पाटील ने सैदपुर गणेश स्थित बाढ़ शिविर का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिविर के बाहर पड़े कूड़ा-कचरा को शीघ्र साफ करने का आदेश दिया. वहीं शिविर में निरीक्षण के दौरान लेट-लतीफी से पहुंचे प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी की जम कर फटकार लगायी एवं पूछा कि मवेशियों में ज्यादातर कौन सी बीमारी की शिकायत आ रही है. शिविर में बैनर नहीं लगे रहने को लेकर कहा कि अविलंब बैनर लगाओ. वहीं शिविर में बच्चों से डीएम ने खुद पुछा कि दूध मिलता है या नहीं. इस पर बच्चों ने कहा, नहीं मिलता है.
इसी बात पर डीएम बिफर उठीं और मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी संजय कुमार राय को जम कर फटकार लगायी. उन्होंने कहा कि शिविर में पशु चारा की व्यवस्था नहीं है, बच्चों को दूध नहीं मिल रहा है और बाढ़पीड़ितों को थाली में न खिला कर पतल में खिलाया जा रहा है.
यहां सब हवाहवाई है. इसी बात को लेकर अंचलाधिकारी पर विफर उठीं और कहा कि व्यवस्था ठीक करें. वहीं, थाली के लिए वे खुद जिला मध्याह्न भोजन पदाधिकारी को मीड डे मील की थाली उपलब्ध कराने का आदेश दिया. इस मौके पर जिलाधिकारी के साथ सीओ संजय कुमार राय, मुखिया कमल कुमार, अंचल निरीक्षक मनीष कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार आदि कई आला अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




