ट्रैक्टर की ठोकर से छात्र की मौत, जाम

देसरी : अंधराबड़-सहदेई मुख्य मार्ग पर सहदेई ओपी क्षेत्र के पहाड़पुर तोई में ट्रैक्टर की ठोकर से साइकिल सवार एक छात्र की मौत हो गयी. मृत छात्र की पहचान शाहपुर तोई निवासी सगीना राय के 12 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में की गयी है. घटना तब घटी जब छात्र साइकिल पर सवार होकर […]
देसरी : अंधराबड़-सहदेई मुख्य मार्ग पर सहदेई ओपी क्षेत्र के पहाड़पुर तोई में ट्रैक्टर की ठोकर से साइकिल सवार एक छात्र की मौत हो गयी. मृत छात्र की पहचान शाहपुर तोई निवासी सगीना राय के 12 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में की गयी है. घटना तब घटी जब छात्र साइकिल पर सवार होकर अंधराबड़ अपने चाचा को होटल पर खाना देने जा रहा था.
बताया जाता है कि अंधराबढ़ की ओर से एक ट्रैक्टर तेजी से आ रहा था, जिसकी चपेट में वह आ गया. घटना के एक घंटा बाद किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होने एवं घटनास्थल पर पुलिस के नहीं आने पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने शव को हाजीपुर-जंदाहा एनएच 103 पर पर रख कर बांस-बल्ला, बेंच आदि रख कर आगजनी कर जाम कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




