ट्रक से कुचल 10 वर्षीय बालक की मौत

जंदाहा : जंदाहा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के निकट एक तेज रफ्तार की ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार दस वर्षीय बालक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार जंदाहा थाना क्षेत्र के सलहा गावं निवासी नंदकिशोर ठाकुर अपने 10 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के साथ साइकिल से बाजार में खरीदारी कर लौट रहे […]
जंदाहा : जंदाहा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के निकट एक तेज रफ्तार की ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार दस वर्षीय बालक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार जंदाहा थाना क्षेत्र के सलहा गावं निवासी नंदकिशोर ठाकुर अपने 10 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के साथ साइकिल से बाजार में खरीदारी कर लौट रहे थे.
एनएच 103 में घर से कुछ ही दूरी पर वह एक तेजी से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया. इससे आयूष कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगो को शांत कराया. इस घटना के बाद ट्रक का चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




