बिहार की अदालत ने जारी किया असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ सम्मन

हाजीपुर : स्थानीय अदालत ने मुंबई धमाके के आरोपी याकूब मेनन को पिछले साल फांसी की सजा सुनाये जाने का कड़ा विरोध किये जाने के मामले में एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असाउद्दीन ओवैसी के खिलाफ सम्मन जारी करते हुए उन्हें आगामी 11 अगस्त को व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होने को कहा है. अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी […]
हाजीपुर : स्थानीय अदालत ने मुंबई धमाके के आरोपी याकूब मेनन को पिछले साल फांसी की सजा सुनाये जाने का कड़ा विरोध किये जाने के मामले में एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असाउद्दीन ओवैसी के खिलाफ सम्मन जारी करते हुए उन्हें आगामी 11 अगस्त को व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होने को कहा है. अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी राजेश पाण्डेय ने आज गत वर्ष 31 जुलाई को स्थानीय अधिवक्ता राजीव कुमार शर्मा द्वारा दायर एक परिवाद की आज सुनवाई करते हुए ओवैसी को आगामी 11 अगस्त को व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है.
शर्मा ने भादंवि की धारा 153 ए के तहत 31 जुलाई 2015 को एक परिवाद ओवैसी सहित चार लोगों को आरोपी बनाया था, पर अदालत ने तीन अन्य को साक्ष्य के अभाव में इस मामले से अलग करते हुए हुए केवल ओवैसी को सम्मन जारी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




