जली हुई फसल क्षति का मिला मुआवजा

Updated at : 08 Jul 2016 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
जली हुई फसल क्षति का मिला मुआवजा

बिदुपुर : गत मई में लगी आग के कारण किसानों की हुई गेहूं की फसल क्षतिपूर्ति राशि का वितरण गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में किया गया. राशि वितरण पूर्व मंत्री उदयनारायण राय उर्फ भोला राय ने किसानों को राशि किया. उन्होंने कहा कि किसानों को अग्निकांड से काफी हानि पहुंची है. सरकार इस दु:ख की […]

विज्ञापन

बिदुपुर : गत मई में लगी आग के कारण किसानों की हुई गेहूं की फसल क्षतिपूर्ति राशि का वितरण गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में किया गया. राशि वितरण पूर्व मंत्री उदयनारायण राय उर्फ भोला राय ने किसानों को राशि किया. उन्होंने कहा कि किसानों को अग्निकांड से काफी हानि पहुंची है. सरकार इस दु:ख की घड़ी में किसानों के साथ है. उन्होंने कहा कि सरकार प्रति डिसमिल 54 रुपये की दर से किसानों को क्षतिपूर्ति राशि देने की निर्धारित की है.

इस अवसर पर बीडीओ दुनियालाल यादव ने कहा कि प्रखंड अंतर्गत सहदुल्लाहपुर धोबौली पंचायत के इंगलिश खजबत्ता एवं कथौलिया पंचायत के पानापुर सुखानंद, मनियारपुर आदि गांवों में भीषण अगलगी की घटनाएं हुईं थीं. पांच दर्जन से अधिक किसानों के फसल जल कर स्वाहा हो गयी थी. मुआवजे की राशि एक लाख 94 हजार भेजी गयी थी, जिसके आलोक में यह वितरण किया जा रहा है. गुरुवार को राशि वितरण कार्यक्रम का आरंभ पूर्व मंत्री श्री राय ने कथौलिया निवासी जंगीलाल भगत के पुत्र जागेश्वर भगत को चार हजार रुपये देकर किया.
इसके बाद इंगलिश खजबत्ता गांव के विश्वनाथ सिंह, प्रमोद सिंह, बैजू सिंह एवं वीणा देवी को आठ हजार दो सौ आठ रुपये संयुक्त रूप से दिये. मनियारपुर के चंदेश्वर सिंह सिंह को 29 हजार सात सौ रुपये एवं पूर्व प्रमुख जितेंद्र राय को 19 हजार 332 रुपये दिये गये. श्री राय ने शेष बचे किसानों को प्रखंड कार्यालय में जाकर राशि लेने को कहा.
इस अवसर पर पूर्व मुखिया अशर्फी राय, पूर्व जिला पार्षद शत्रुध्न गुप्ता, अशोक पंडित, दयानंद भगत, राकेश रमण चौबे, अफजोश कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर यादव, रामप्रवेश राय, पूर्व प्रमुख तारकेश्वर प्रसाद आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन