चार अपराधी गिरफ्तार
Updated at : 05 Jul 2016 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

एक अन्य अपराधी भागने में रहा सफल लालगंज : करताहां पुलिस ने छापेमारी कर थाना क्षेत्र एवं महुआ थाना क्षेत्र से एक स्कॉर्पियो, एक बोलेरो, एक मारुति वैन, एक बुलेट एवं अन्य चार चोरी की बाइकें को बरामद किया. वहीं, चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. […]
विज्ञापन
एक अन्य अपराधी भागने में रहा सफल
लालगंज : करताहां पुलिस ने छापेमारी कर थाना क्षेत्र एवं महुआ थाना क्षेत्र से एक स्कॉर्पियो, एक बोलेरो, एक मारुति वैन, एक बुलेट एवं अन्य चार चोरी की बाइकें को बरामद किया. वहीं, चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. करताहां थानाध्यक्ष राज कुमार पासवान ने बताया कि हमने गुप्त सूचना पर करताहां के मो. शाहिद एकबाल के घर छापेमारी की, जहां से एक स्कॉर्पियो, मारुति वैन, एक बुलेट एवं ग्लैमर बाइक बरामद हुई.
वहीं, गाड़ियों का काम करते हुए तीन चोर मो इसलाम, मो महताब आलम एवं निखिल कुमार को पकड़ा गया. इस दौरान मो शाहिद भाग निकला. वहीं, पकड़े गये अपराधियों की निशानदेही पर लालगंज एवं पटेढ़ी बेलसर थाने के सहयोग से महुआ के अरुण राय के घर छापेमारी की गयी, जहां से अरुण राय के भाई सचिंद्र राय को गिरफ्तार किया गया. वहां से एक बोलेरो एवं दो स्प्लेंडर बाइकें बरामद की गयीं. वहीं, वहां से गाड़ी चेचिस पर पंचिंग करने की मशीन एवं नंबर मिटाने के केमिकल आदि को बरामद किया गया.
इस दौरान अपराधियों ने बताया कि अरुण राय चोरी की गाड़ियां मो. शाहिद के यहां भेजता था, जहां से रिमॉडलिंग कर एवं नंबर आदि चेंज कर फिर गाड़ी अरुण राय को दिया जाता था. इसके बाद वह मुजफ्फरपुर एवं सीतामढ़ी के डीटीओ से वैध कागजात बना कर गाड़ियां बेच दिया करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




