‘आरओबी’ दिलायेगा ‘जाम’ से ‘मुक्ति’
Updated at : 19 Jun 2016 4:19 AM (IST)
विज्ञापन

सराहनीय. रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण अब पूरा होने के करीब, सिर्फ 20 फीसदी काम बाकी कार्य पूरा नहीं होने से हाजीपुर शहर महाजाम का बना पर्याय बनाये गये डायवर्सन के कारण अक्सर होती हैं दुर्घटनाएं दिग्घी रेलवे ओवर ब्रिज का लटक रहा निर्माण कार्य एकारा में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण अब पूरा होने के करीब […]
विज्ञापन
सराहनीय. रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण अब पूरा होने के करीब, सिर्फ 20 फीसदी काम बाकी
कार्य पूरा नहीं होने से हाजीपुर शहर महाजाम का बना पर्याय
बनाये गये डायवर्सन के कारण अक्सर होती हैं दुर्घटनाएं
दिग्घी रेलवे ओवर ब्रिज का लटक रहा निर्माण कार्य
एकारा में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण अब पूरा होने के करीब है. निर्माण कार्य की गति बता रही है कि इसके तैयार होने में अब ज्यादा देर नहीं है. हालांकि एनएचएआइ, हाजीपुर ने इस रेलवे ओवरब्रिज का कार्य मार्च 2016 तक ही पूरा कर लेने का वायदा किया था. फिलहाल कार्य प्रगति पर है और लगभग 80 प्रतिशत से ज्यादा काम हो चुके हैं. ओवरब्रिज के उत्तर और दक्षिण दोनों छोरों पर सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो गया है.
हाजीपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 77 पर सदर प्रखंड के एकारा में रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण अब पूरा होने के करीब है. निर्माण कार्य की रफ्तार बता रही है कि इसके तैयार होने में अब ज्यादा देर नहीं है. हालांकि एनएचएआइ, हाजीपुर ने इस रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य मार्च, 2016 तक ही पूरा कर लेने का वायदा किया था. 80 प्रतिशत से ज्यादा काम हो चुके हैं. ओवरब्रिज के उत्तर और दक्षिण दोनों छोर पर सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो गया है.
रेलवे लाइन के ऊपर, जो सड़क पुल बनना है, उस पर लोहे का गाटर बिछाया जा चुका है. इस पर सड़क निर्माण होना है. कार्य की प्रगति देख लोगों में यह भरोसा जगा है कि निकट भविष्य में इस मार्ग पर महाजाम की समस्या से निजात मिलनेवाली है.
एनएच 77 पर दो आरओबी का हो रहा निर्माण : एनएच 77 में एकारा रेलवे क्रॉसिंग और दिघी रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण होना है. वर्षों से यह कार्य अधूरा पड़ा है.
हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 77 के 63 किलोमीटर तक फोरलेन का निर्माण 2009-10 में शुरू हुआ. उस समय इसकी लागत 750 करोड़ रुपये थी. एकरारनामा के मुताबिक 2013 के दिसंबर तक योजना पूरी कर लेनी थी. फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य गैमन इंडिया लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है. अब इसकी लागत लगभग 1800 करोड़ बतायी जा रही है. समय सीमा में काम पूरा नहीं होने पर राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकार ने कार्य की अवधि बढ़ाते हुए कंपनी को अप्रैल 2015 तक निर्माण कार्य पूरा करने का आदेश दिया था. यह समय सीमा भी समाप्त हो गयी. लेकिन दोनों रेलवे ओवरब्रिज की बात तो दूर, कई स्थानों पर फोरलेन का काम भी अधूरा है.
जुलाई, 2011 में शुरू हुआ था आरओबी का निर्माण : दिग्घी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य 18 जुलाई 2011 को शुरू हुआ था. अगस्त 2013 तक यानी दो साल में महज 23 प्रतिशत काम हो पाया. उसके बाद रेलवे द्वारा वायाडक्ट की मांग करने के कारण कार्य ही बंद हो गया. 19 अगस्त 2014 में वाया डक्ट निर्माण की स्वीकृति तो मिल गयी, लेकिन निर्माण कार्य लगभग बंद ही रहा. कभी समुचित निधि का अभाव, तो कभी रेयायतग्राही द्वारा आरओबी की संरचना में संशोधन के नाम पर निर्माण कार्य बाधित रहा. इधर, कुछ महीनों से कार्य आगे बढ़ा है,
लेकिन इसमें इतनी सुस्ती है कि यह कब पूरा होगा, कहना मुश्किल है.
जाम से मिलेगी मुक्ति, सफर होगा आसान : कंपनी द्वारा फोरलेन और आरओबी के निर्माण में हुए विलंब के कारण हर रोज यात्रियों को भीषण जाम का सामना करना पड़ता है. जाम में एंबुलेंस के फंसे रहने के चलते कई मरीजों की जान जा चुकी है. दर्जनों लोगों की दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है. इन स्थानों पर कंपनी द्वारा बनाये गये डायवर्सन के कारण वहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. बीते एक साल के अंदर इस मार्ग पर हुई दुर्घटनाओं में दो दर्जन से अधिक की मौत और लगभग डेढ़ सौ लोग घायल हो चुके हैं. एकारा और दिग्घी ओवर ब्रिज बन जाने से न सिर्फ जाम से मुक्ति मिलेगी और यात्रा सुगम होगी, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आयेगी.
निर्माण की बाधा हुई दूर शीघ्र होगा काम पूरा
एनएचएआइ, हाजीपुर के परियोजना निदेशक ने एकारा आरओबी का निर्माण कार्य अगले कुछ महीनों के अंदर पूरा हो जाने की बात कही है. बताया गया है कि आरओबी के लगभग 165 मीटर के बॉक्स पोर्शन में पूर्व में भूमि का अधिग्रहण पथ निर्माण विभाग द्वारा किया गया था. भूमि अधिग्रहण के मुआवजे का भुगतान नहीं होने के कारण ग्रामीणों द्वारा निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही थी. बैंकर द्वारा रियायत ग्राही को मदद करने के बाद इस पर कार्य तेजी से चल रहा है.
जाम से मुक्ति के लिए दिग्घी आरओबी का बनना जरूरी
एनएच 77 पर हाजीपुर के दिग्घी और एकारा रेलवे गुमटियों के निकट लगने वाले जाम ने पटना से उत्तर बिहार की यात्रा को दुरूह बना दिया है. दोनों रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा नहीं होने के कारण हाजीपुर शहर महाजाम का पर्याय बन चुका है. एकारा में ओवरब्रिज बन जाने के बाद भी जब तक दिग्घी में आरओबी बन कर तैयार नहीं हो जाता,
तब तक महाजाम की समस्या से मुक्ति नहीं मिलनेवाली. इधर, एकारा आरओबी के काम में तो तेजी दिखाई पड़ रही है, लेकिन दिग्घी आरओबी के निर्माण की गति काफी धीमी है. पटना उच्च न्यायालय ने भी इस ब्रिज का काम जल्दी पूरा करने का आदेश दे रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




