सरकार के दो साल पूरे होने पर पीएम को बधाई

हाजीपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में केंद्र सरकार के दो साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए शुभकामना प्रकट की गयी. नगर के न्यू बाइपास में लोदीपुर स्थित रास बिहारी राय मीटिंग हॉल में भाजपा दक्षिणी मंडल की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता किशोर कुणाल ने की. बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा देशहित में […]
हाजीपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में केंद्र सरकार के दो साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए शुभकामना प्रकट की गयी. नगर के न्यू बाइपास में लोदीपुर स्थित रास बिहारी राय मीटिंग हॉल में भाजपा दक्षिणी मंडल की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता किशोर कुणाल ने की.
बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा देशहित में लागू की गयी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. मौके पर अर्जुन राय, अरुण कुमार, मनोज ठाकुर, पप्पू शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, सुजीत कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. इधर, शहर के बागदुल्हन में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश प्रसाद शाही के आवासीय परिसर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




