पेप्सी कर्मी के हत्यारों को करें गिरफ्तार

Updated at : 25 May 2016 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
पेप्सी कर्मी के हत्यारों को करें गिरफ्तार

लोगों ने दिया गांधी चौक पर धरना हाजीपुर : शहर की समता कॉलोनी के लोगों ने किसलय कुमार के हत्यारों की गिरफ्तारी और उनके परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए मंगलवार को शहर के गांधी चौक पर धरना दिया. धरना में मृतक के परिजनों, मुहल्ले की महिलाओं एवं नगर के प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लिया. […]

विज्ञापन

लोगों ने दिया गांधी चौक पर धरना

हाजीपुर : शहर की समता कॉलोनी के लोगों ने किसलय कुमार के हत्यारों की गिरफ्तारी और उनके परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए मंगलवार को शहर के गांधी चौक पर धरना दिया. धरना में मृतक के परिजनों, मुहल्ले की महिलाओं एवं नगर के प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लिया. धरना के बाद स्थानीय विधायक अवधेश सिंह के नेतृत्व में नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी रचना पाटील से मिल कर पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. जिला प्रशासन से मांग की गयी कि किसलय हत्याकांड को नजरअंदाज करने के बजाय ठोस कार्रवाई की जाये.
अपराधियों को पकड़ कर जेल में डाला जाये और सख्त सजा दिलायी जाये, किसलय के माता-पिता को उचित मुआवजा और विधवा पत्नी को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दी जाये. साथ ही मृतक की अनाथ बच्ची की सरकारी स्तर पर शिक्षा की व्यवस्था करने की मांग की गयी. धरनास्थल पर डॉ ब्रज कुमार पांडेय, सुरेश प्रसाद सिंह, नरेंद्र मिश्र, इ द्रव्येश्वर प्रसाद सिंह, अवधेश कुमार सिंह, राजकुमार पासवान, अमृत गिरि आदि ने विचार प्रकट करते हुए
पुलिस प्रशासन पर इस घटना की अनदेखी का आरोप लगाया. विधायक अवधेश सिंह ने जिले में बढ़ते अपराध पर आक्रोश जताया और कहा कि किसलय के परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठायेंगे. मालूम हो कि समता कॉलोनी निवासी गिरिजा शंकर सिंह के इकलौते पुत्र 30 वर्षीय किसलय कुमार को शहर के बागमली स्थित पेप्सी कंपनी की एजेंसी में अपराधियों ने बीते 5 मई को गोली मार दी थी.
घायल अवस्था में पीएमसीएच ले जाने के क्रम के बाद उसकी मौत हो गयी थी. वह पेप्सी एजेंसी में मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत था. हत्या के 20 दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस द्वारा हत्यारों का सुराग नहीं पाने से लोगों में आक्रोश है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन