वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत

Updated at : 21 May 2016 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत

सराय : हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर सराय थाने के बखरी गांव के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त सूचना के अनुसार महुआ थाने के फुलवरिया गांव निवासी लालदेव साह का पुत्र शिवचंद्र व सराय थाने के बेरई गांव निवासी […]

विज्ञापन

सराय : हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर सराय थाने के बखरी गांव के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त सूचना के अनुसार महुआ थाने के फुलवरिया गांव निवासी लालदेव साह का पुत्र शिवचंद्र व सराय थाने के बेरई गांव निवासी शिवजी पासवान का पुत्र संजय पासवान एक बाइक पर सवार होकर बेरई गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था कि बखरी गांव के निकट किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी,

जिससे शिवजी पासवान की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि संजय पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल संजय को स्थानीय नागरिकों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है. घटना की सूचना मिलते ही फुलवरिया गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये और हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. घटना की सूचना मिलते ही सराय और महुआ पुलिस घटनास्थल पहुंची और लोगों को समझा-बुझा कर सड़क जाम को समाप्त कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन