बाइक की ठोकर से वृद्धा घायल

चेहराकलां : बाइक की ठोकर से एक 65 वर्षीया महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे लोगों ने पीएचसी, चेहराकलां में भरती कराया. बाद में चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया. जानकारी के अनुसार, कटहरा ओपी क्षेत्र के दुल्लहपुर में महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से जा […]
चेहराकलां : बाइक की ठोकर से एक 65 वर्षीया महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे लोगों ने पीएचसी, चेहराकलां में भरती कराया. बाद में चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया.
जानकारी के अनुसार, कटहरा ओपी क्षेत्र के दुल्लहपुर में महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार ने पैदल जा रही महिला को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. कटहरा पुलिस ने बाइक सवार महुआ थाने के मानपुर निवासी अजहरुद्दीन को पकड़ कर बाइक के साथ थाने ले आये. समाचार प्रेषण तक उक्त व्यक्ति को ओपी पर ही रखा गया था. घायल महिला ओपी के कबीलपुरा निवासी जुम्मी महतो की पत्नी बतायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




