मां-बाप का इकलौता सहारा था विपिन
Updated at : 20 May 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : बैंक में पैसा जमा करने के दौरान हुई एजेंसी कर्मी विपिन कुमार की मौत से पूरे क्षेत्र के लोग आहत थे. विपिन अपने मां-बाप का इकलौता सहारा था. वह न केवल मेहनती था, बल्कि मृदुभाषी और कर्मनिष्ठ भी था. उसके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर छा गयी. चारों ओर बस […]
विज्ञापन
हाजीपुर : बैंक में पैसा जमा करने के दौरान हुई एजेंसी कर्मी विपिन कुमार की मौत से पूरे क्षेत्र के लोग आहत थे. विपिन अपने मां-बाप का इकलौता सहारा था. वह न केवल मेहनती था, बल्कि मृदुभाषी और कर्मनिष्ठ भी था. उसके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर छा गयी. चारों ओर बस एक ही चर्चा होती रही. अस्पताल परिसर में उसकी मां-बहन के चीत्कार से लोगों का दिल दहल उठा.
पहले भी लूटी जा चुकी हैं कई बैंक और संस्थाएं
4 मार्च, 2015 को एसकेएस माइक्रो फाइनांस की 4 लाख रुपये की लूट, जब बैंक में जमा करने जा रहे थे.
2 जनवरी को कंस्ट्रक्शन कंपनी से 10 लाख रुपये की लूट
28 फरवरी को बागमली स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा से 14 लाख रुपये की लूट हुई
अप्रैल 2015 में तथागत गैस एजेंसी, बिठौली से सात लाख की लूट
अप्रैल, 2015 में ही मारुति कंपनी की एजेंसी से 10 लाख रुपये की लूट
भगवानपुर के वारिसपुर स्थित पेट्रोल पंप से सात लाख की लूट
चकसिकंदर पेट्रोल पंप से दो लाख की लूट
गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के कोआरी बुजुर्ग गांव स्थि
त केनरा बैंक की शाखा से 15 लाख की लूट
पीरापुर ग्रामीण बैंक से तीन लाख की लूट
अंधड़ाबड़ चौक स्थित पेट्रोल पंप से दो लाख 70 हजार की लूट
अशरफी चौक स्थित पेट्रोल पंप से एक लाख रुपये की लूट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




