ग्रामीण क्षेत्र है लुटेरों का सॉफ्ट टारगेट

Updated at : 20 May 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र है लुटेरों का सॉफ्ट टारगेट

हाजीपुर : गुरुवार को दिन के दो बजे के आसपास पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधी स्थानीय वैशाली थाना क्षेत्र के वैशाली गढ़ स्थित एसबीआइ की शाखा के नीचे से एक गैस एजेंसी से पौने तीन लाख रुपये लूट लिये और एक कर्मी की हत्या कर दी. अपराधियों ने लोगों में दहशत पैदा करने के […]

विज्ञापन

हाजीपुर : गुरुवार को दिन के दो बजे के आसपास पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधी स्थानीय वैशाली थाना क्षेत्र के वैशाली गढ़ स्थित एसबीआइ की शाखा के नीचे से एक गैस एजेंसी से पौने तीन लाख रुपये लूट लिये और एक कर्मी की हत्या कर दी. अपराधियों ने लोगों में दहशत पैदा करने के उद्देश्य से कई बम भी फोड़े और घटना को अंजाम देकर आसानी से चलते बने.

घटना के समय बैंक में था भोजनावकाश : जिस समय अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया उस समय बैंक के शाखा कर्मी लंच कर रहे थे. जैसे ही घटना की भनक लगी शाखा प्रबंधक ने सायरन बजाया लेकिन आधा घंटा तक कोई भी नागरिक पास नहीं फटका.
ग्रामीण इलाकों के बैंक बनते हैं शिकार : इस जिले में अब तक हुई बैंक लूट की घटनाओं के विश्लेषण से ज्ञात होता है कि बैंक लूट की घटना को अंजाम देने वालेअपराधियों की निगाहें ग्रामीण बैंकों पर ज्यादा रहती है. सर्वाधिक बैंक लूट की घटनाएं ग्रामीण इलाकों में होती है. सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी के नहीं होने का फायदा भी अपराधी गिरोह उठाते रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन