ट्रक पर लदा गेहूं बेच देनेवाला ट्रक का खलासी गिरफ्तार

भगवानपुर : नरकटियागंज से गेहूं लाद कर दानापुर के लिए पिछले पांच मई को चले ट्रक को सराय पुलिस ने गुरुवार को एनएच 77 पर पटेढ़ा गांव के समीप टॉल प्लाजा के समीप से खाली ट्रक और खलासी को पकड़ लिया. वहीं, चालक मौके से भागने में सफल रहा. मामले के संबंध में सराय थाना […]
भगवानपुर : नरकटियागंज से गेहूं लाद कर दानापुर के लिए पिछले पांच मई को चले ट्रक को सराय पुलिस ने गुरुवार को एनएच 77 पर पटेढ़ा गांव के समीप टॉल प्लाजा के समीप से खाली ट्रक और खलासी को पकड़ लिया.
वहीं, चालक मौके से भागने में सफल रहा. मामले के संबंध में सराय थाना पर उपस्थित तिरूपति बालाजी ट्रेडिंग, नरकटीयागंज के मालिक जगमोहनजी एवं ट्रांसपोर्टर श्रीकृष्ण रोड कैरियर, बेतिया के मालिक ने बताया कि पिछले पांच मई को 15 टन गेंहू लादकर ट्रक संख्या यूपी 78 जीटी 3781 के चालक जहानाबाद निवासी संजय राय दानापुर फ्लावर मिल दानापुर के लिए चली था,
किंतु पुलिस हिरासत में रहे ट्रक के खलासी पटना पहाड़ी निवासी बुद्धु यादव के पुत्र संतोष कुमार ने बताया कि चालक फ्लावर मिल न जाकर मुजफ्फरपुर में ही चालक गेहूं का सौंदा कर लिया और दरभंगा में जाकर अनलोड कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




