गोलीबारी में एक की मौत

Updated at : 19 May 2016 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
गोलीबारी में एक की मौत

पंचायत चुनाव. वैशाली में प्रत्याशियों के समर्थक िभड़े हाजीपुर : पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान बुधवार को लालगंज प्रखंड की अनवरपुर पंचायत स्थित बूथ संख्या 275 के समीप दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में प्रबोधी नरेंद्र गांव निवासी केशव कुमार सिंह के 30 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार की गोली लगने से मौत […]

विज्ञापन

पंचायत चुनाव. वैशाली में प्रत्याशियों के समर्थक िभड़े

हाजीपुर : पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान बुधवार को लालगंज प्रखंड की अनवरपुर पंचायत स्थित बूथ संख्या 275 के समीप दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में प्रबोधी नरेंद्र गांव निवासी केशव कुमार सिंह के 30 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार की गोली लगने से मौत हो गयी. दो मुखिया समर्थकों के बीच गोलीबारी की घटना के बाद भाग रहे तीन बाइकों पर सवार छह व्यक्तियों में से दो को पेट्रोलिंग पार्टी की पुलिस को पकड़ लिया.

वहीं, चार भाग गये. पकड़े गये दोनों लोग अनवरपुर गांव निवासी रामजी साह व उसके पुत्र विश्वजीत कुमार बताये जाते हैं. उनके पास से बरामद पैशन प्रो बाइक (बीआर 31 आर 7181) की डिक्की से देशी कट्टा और लगभग 50 कारतूस बरामद किये गये हैं.

घटना के बाद यहां तनाव की स्थित है. सूत्रों के अनुसार गोलीबारी में एक और व्यक्ति को जांघ में गोली लगने की बात बतायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन