रक्तरंजित हुआ मतदान

Updated at : 19 May 2016 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
रक्तरंजित हुआ मतदान

सातवां चरण. बेखौफ दिखे असामाजिक तत्व प्रशासन नहीं रोक सका असामाजिक तत्वों को शांतिपूर्ण मतदान कराने का दावा हुआ खोखला पुलिस ने असामाजिक तत्वों को खदेड़-खदेड़ कर पीटा दो लिये गये हिरासत में भगवानपुर : शांतिपूर्ण वातावरण में स्वच्छ मतदान की तैयारी की जिला प्रशासन की घोषणा की पोल तब खुल गयी, जब एक मतदान […]

विज्ञापन

सातवां चरण. बेखौफ दिखे असामाजिक तत्व

प्रशासन नहीं रोक सका असामाजिक तत्वों को
शांतिपूर्ण मतदान कराने का दावा हुआ खोखला
पुलिस ने असामाजिक तत्वों को खदेड़-खदेड़ कर पीटा
दो लिये गये हिरासत में
भगवानपुर : शांतिपूर्ण वातावरण में स्वच्छ मतदान की तैयारी की जिला प्रशासन की घोषणा की पोल तब खुल गयी, जब एक मतदान केंद्र पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे असामाजिक तत्वों ने मना करने पर एक कर्तव्यनिष्ठ दंडाधिकारी को पटक-पटक कर पीटा. पैट्रोलिंग मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सोरहत्था के प्राचार्य संजय ठाकुर ने जब देखा कि असामाजिक तत्व मतदान केंद्र पर अवैध रूप से कब्जा करना चाह रहे हैं,
तो उन्होंने मना किया. लेकिन, बेखौफ असामाजिक तत्व न केवल दंडाधिकारी से उलझ पड़े, बल्कि उन्हें पटक-पटक कर पीटा भी. थाना क्षेत्र के रामपुर बखरा की बूथ संख्या 101, 102, 103 पर असामाजिक तत्वों द्वारा बूथ कब्जा करने से रोकने के दौरान पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट संजय कुमार ठाकुर को पटक-पटक कर पीटा गया.
इसके बाद एसडीपीओ सदर, एसडीओ सदर, भगवानपुर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने अपने पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंच कर असामाजिक तत्वों को खदेड़-खदेड़ कर पीटा और दो को हिरासत में लिया.
बम की अफवाह से प्रशासन रहा सकते में : लालगंज. लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत के बिलंदपुर गांव में मंगलवार की रात बम मिलने की बात सामने आयी. इसके बाद लोगों ने स्थानीय लालगंज थाने को फोन किया. वहां पुलिस के पहुंचने पर एक सुतली लपेटा बमनुमा गोला प्राप्त हुआ. पुलिस ने लोगों को मौके पर बताया कि यह जिंदा बम नहीं है. वहीं, चुनाव के दरम्यान सिरसा बिरण पंचायत के सिरसा गांव में बम मिलने की अफवाह फैली, जो गलत निकली.
बम की अफवाहों के बीच लक्ष्मीनारायणपुर, सिरसा बीरण एवं अन्य पंचायतों के मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं. करताहां बुजुर्ग पंचायत की बूथ संख्या 154 पर बूथ कैप्चरिंग की बात सामने आयी, जो गलत निकली. सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर मामले की तहकीकात की. इस दौरान प्रशासन ने पास के घरों के लोगों को अपने-अपने दरवाजों पर भीड़ नहीं लगाने एवं घर के अंदर ही रहने को कहा.
मतदान केंद्र पर कब्जे से रोकने पर मजिस्ट्रेट को पीटा
ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन रहा मौन
अनवरपुर पंचायत में मतदान के दौरान गड़बड़ी की आशंका लोगों को पहले से थी. गत पंचायत चुनाव के दौरान भी पंचायत में जम कर मारपीट की घटना हुई थी. कई मुखिया प्रत्याशियों के साथ मारपीट की हुई घटना और ग्रामीणों की आशंका को प्रशासन द्वारा नजरअंदाज किये जाने से ही एक युवक की जान चली गयी. हत्या की घटना के बाद जैसी प्रशासनिक व्यवस्था की गयी वैसी व्यवस्था यदि पहले की जाती, तो शायद इस घटना से बचा जा सकता था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन