कुर्की-जब्ती का चिपकाया इश्तेहार

Updated at : 19 May 2016 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
कुर्की-जब्ती का चिपकाया इश्तेहार

चौथे चरण में मतदान के दौरान युवक की मौत का मामला अभियुक्तों ने अब तक नहीं किया आत्मसमर्पण महुआ सदर : महुआ प्रखंड के चौथे चरण के मतदान के दौरान भदवास पंचायत में निवर्तमान मुखिया सह मुखिया प्रत्याशी सविता देवी के पति अजय राय एवं उनके समर्थकों द्वारा चलायी गयी गोली से हुई गुड्डू शर्मा […]

विज्ञापन

चौथे चरण में मतदान के दौरान युवक की मौत का मामला

अभियुक्तों ने अब तक नहीं किया आत्मसमर्पण
महुआ सदर : महुआ प्रखंड के चौथे चरण के मतदान के दौरान भदवास पंचायत में निवर्तमान मुखिया सह मुखिया प्रत्याशी सविता देवी के पति अजय राय एवं उनके समर्थकों द्वारा चलायी गयी गोली से हुई गुड्डू शर्मा नामक युवक की मौत सहित रवि कुमार की पत्नी सुलेखा देवी एवं पुत्री प्रियांशु कुमारी सहित राजेंद्र साह की गोली लगने से जख्मी हुए उक्त लोगों के मामले में अजय राय समेत 13 को नामजद करते हुए मृत युवक के पिता मुनारिक शर्मा के बयान पर दर्ज प्राथमिकी के 10 दिन बाद भी अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
महुआ थाने में दर्ज प्राथमिकी में गुड्डू शर्मा हत्याकांड के नामजद अभियुक्तों में अजय राय, अरुण राय, प्रियरंजन कुमार, मो हसनैन, सुरेश राय, महेंद्र राय, पुनीत सिंह, नरेश राय, दुर्गा साह, मो फिरोज एवं लखन राय उपरोक्त हत्याकांड के बाद फरार हैं. उनके घरों की दीवारों पर गत दिन कुर्की-जब्ती से संबंधित इश्तेहार चिपका दिया गया है. लेकिन, इसके बावजूद अभियुक्तों ने आत्मसमर्पण नहीं किया है.
इस संबंध में पूछे जाने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनंत कुमार राय ने बताया कि उक्त हत्याकांड के नामजद अभियुक्तों के घर पर न्यायालय द्वारा समर्पित कुर्की जब्ती से संबंधित इश्तेहार चिपका दिया गया है. अगर इसके बावजूद भी आरोपित आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनकी संपत्ति कुर्क की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन