तीन को आजीवन कारावास

Updated at : 19 May 2016 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
तीन को आजीवन कारावास

हाजीपुर : शहर के हथसारगंज मुहल्ले में एक युवक की हत्या कर शव को कुएं में डालने और फिर पुलिस को झांसा देकर उससे शव प्राप्त कर उसे ठिकाना लगाने के मामले में न्यायालय ने तीन को दोषी करार दिया है. इस मामले में दर्ज नगर थाना कांड संख्या-246/04 की सुनवाई सत्र वाद संख्या-129/05 के […]

विज्ञापन

हाजीपुर : शहर के हथसारगंज मुहल्ले में एक युवक की हत्या कर शव को कुएं में डालने और फिर पुलिस को झांसा देकर उससे शव प्राप्त कर उसे ठिकाना लगाने के मामले में न्यायालय ने तीन को दोषी करार दिया है.

इस मामले में दर्ज नगर थाना कांड संख्या-246/04 की सुनवाई सत्र वाद संख्या-129/05 के अंतर्गत करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश चतुर्थ भोलानाथ तिवारी ने मामले के तीन नामजद अभियुक्तों को दोषी करार दिया.
न्यायालय ने नीलम देवी, उसकी पुत्री मेनका देवी और पुत्र दीपक कुमार को भादवि की धारा-302/34, एवं 201/34 के अपराध के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई. इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक शब्द कुमार ने न्यायालय में पैरवी की जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता बिजली सिंह ने पैरवी की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन