बोलेरो की ठोकर से बालिका की मौत
Updated at : 18 May 2016 5:26 AM (IST)
विज्ञापन

एनएच 103 पर हुआ हादसा ग्रामीणों ने एनएच 103 को किया जाम बिदुपुर : एनएच 103 पर बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहिमापुर पेठिया के निकट बोलेरो गाड़ी ने एक 11 वर्षीय बालिका को धक्का मार दिया. इस कारण बालिका दूर जाकर गिरी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के विरोध में ग्रामीणों […]
विज्ञापन
एनएच 103 पर हुआ हादसा
ग्रामीणों ने एनएच 103 को किया जाम
बिदुपुर : एनएच 103 पर बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहिमापुर पेठिया के निकट बोलेरो गाड़ी ने एक 11 वर्षीय बालिका को धक्का मार दिया. इस कारण बालिका दूर जाकर गिरी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के विरोध में ग्रामीणों ने एनएच 103 को रहिमापुर पेठिया के निकट जाम कर दिया.
जाम के कारण एनएच 103 पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया. एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. घटना के उपरांत बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार मृतका बच्ची सोनिया कुमारी रहिमापुर निवासी मान सिंह की पुत्री थी. घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है.
वहीं पूरे गांव में शोक की लहर फैल गये. रोते-रोते मृतका के परिजनों की स्थिति खराब हो गयी थी. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ललन प्रसाद चौधरी सशस्त्र बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये थे. थानाध्यक्ष द्वारा स्थानीय आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा था. घटना पर शोक व्यक्त करने वालों में निवर्तमान मुखिया नागेंद्र प्रसाद सिंह, युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश आदि थे. समाचार लिखे जाने तक आक्रोशित लोगों द्वारा एनएच 103 को जाम जारी रखा गया था. इस क्षेत्र में वाहनों के अनियंत्रित गति के कारण हमेशा दुर्घटनाएं होती रहती हैं, परंतु प्रशासन द्वारा वाहनों के गति पर नियंत्रित करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




