पूर्व मध्य रेल में आयोजित हुई बाबा साहेब की जंयती

हाजीपुर : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में भारतीय संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर के जयंती समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक टीपी सिंह ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि हमलोगों को बाबा साहब द्वारा दिखाये गये मार्गो का अनुसरण […]
हाजीपुर : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में भारतीय संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर के जयंती समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक टीपी सिंह ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि हमलोगों को बाबा साहब द्वारा दिखाये गये मार्गो का अनुसरण करना चाहिए. मुख्य कार्मिक अधिकारी सुशांत झा एवं अन्य उच्चाधिकारी,
रेल कर्मी तथा अखिल भारतीय एससी-एसटी एसोसिएशन, पूर्व मध्य रेल एवं रेल कर्मचारी संगठन के सदस्यों ने भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किया. समारोह में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एसोसिएसशन के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार चौधरी, सचिव शंभूनाथ राम, कोषाध्यक्ष बाबूलाल टुड्डू, शाखा अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, शाखा उपाध्यक्ष चंदेश्वर पासवान सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




