ePaper

बिहार : PM मोदी की रैली पर सस्पेंस, किसानों का फसल काटने से इनकार

Updated at : 03 Mar 2016 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : PM मोदी की रैली पर सस्पेंस, किसानों का फसल काटने से इनकार

वैशाली : बिहार के हाजीपुर में आगामी 12 मार्च कोप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीकीरैली को लेकर पेंच फंस गया है. दरअसल, हाजीपुर स्थित औधोगिक क्षेत्रजहां पीएम मोदी के लिए कार्यक्रम स्थल का चयन किया गया है वहां के किसानों ने गेहूं के फसल काे काटने से इनकार कर दिया है. किसानोंकेविरोध के पीछे मुआवजाको मुख्यवजहबताया जा रहा […]

विज्ञापन

वैशाली : बिहार के हाजीपुर में आगामी 12 मार्च कोप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीकीरैली को लेकर पेंच फंस गया है. दरअसल, हाजीपुर स्थित औधोगिक क्षेत्रजहां पीएम मोदी के लिए कार्यक्रम स्थल का चयन किया गया है वहां के किसानों ने गेहूं के फसल काे काटने से इनकार कर दिया है. किसानोंकेविरोध के पीछे मुआवजाको मुख्यवजहबताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक किसानोंने आज पीएम मोदीकीरैली का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजीकी. बाद में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किसानों को बुला कर फसल के बदले मुआवजा राशि देने का प्रस्ताव रखा. लंबे समय तक मान मनोबल का दौर चलने के बाद भी बात नहीं बनी.

किसानोंकीमानें तो वे किसी भी कीमत पर अपने फसलों को काटने नहीं देंगे. उनका कहना है कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी इसी जगह पहले रैलियां कर चुके हैं. उस दौरान भी उन्हें अपनी फसलों को काटना पड़ा था और मुआवजा देने की बात की गयी थी. हालांकि अब तक मुआवजा नहीं मिला. इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस बार यहां पर होने वाली रैली का विरोध किया है.उधर, प्रशासनकाकहना है कि किसानों को मना लिया जायेगा.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अगर किसान नहीं मानते हैं तो पीएम की रैली को हाजीपुर के बजाय सोनपुर में आयोजित की जा सकती है क्योंकि पीएम की रैली के लिए इतनी बड़ी जगह हाजीपुर में नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन