शहीद सैनिकों के सम्मान में निकाला कैंडल मार्च

हाजीपुर : सियाचीन में शहीद हुए वीर सैनिकों को याद कर श्रद्धांजलि दी गयी. स्थानीय गांधी चौक पर अधिवक्ताओं एवं बुद्धिजीवियों ने राष्ट्र की रक्षा के लिए सतत् समर्पित राष्ट्रभक्त शहीद सैनिकों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शामिल अधिवक्ताओं और बुद्धिजीवियों ने सैनिकों का राष्ट्र के प्रति समर्पण की […]
हाजीपुर : सियाचीन में शहीद हुए वीर सैनिकों को याद कर श्रद्धांजलि दी गयी. स्थानीय गांधी चौक पर अधिवक्ताओं एवं बुद्धिजीवियों ने राष्ट्र की रक्षा के लिए सतत् समर्पित राष्ट्रभक्त शहीद सैनिकों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शामिल अधिवक्ताओं और बुद्धिजीवियों ने सैनिकों का राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत माता के ये वीर सपूत राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देते हैं,
मगर किसी राजनीतिक दलों द्वारा उन्हें अपेक्षित महत्व नहीं दिया जाता है. एक तरफ देश के सबसे बड़े विश्वविद्यालय में देश द्रोह की घटना की कार्रवाई का विरोध और आतंकियों का समर्थन करते हैं. वहीं दूसरी तरफ वीर सैनिकों और पुलिस कर्मियों को याद करना तक आवश्यक नहीं समझते हैं, जो देश के लिए हितकर नहीं है. उपस्थित लोगों ने मोमबती जला कर श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से प्रार्थना की. श्रद्धांजलि सभा में अधिवक्ता राजकुमार दिवाकर, विजय कृष्ण प्रकाश, प्रवीण कुमार उपाध्याय, विकास कुमार दुबे, शिव प्रताप मिश्र, संजय कुमार, प्रवीण कुमार रंजन, मुकेश कुमार सिन्हा, ब्रजकिशोर प्रसाद, डाॅ अमर आलोक सहित अनेक लोग शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




