बहकियेगा नहीं, आप पर है पैनी नजर

हाजीपुर : नये साल की अगवानी में गीत-संगीत की महफिल में खूब आनंद उठाएं, लेकिन मौज-मस्ती में डूबे नहीं. खास कर थावे स्थित जंगल पिकनिक स्पॉट, होटलों, क्लबों में जानेवाले. आप पर मजिस्ट्रेटों की नजर है. गीत-संगीत और मस्ती में यदि आप थोड़ा-सा भी बहके, तो यह आपकी शान के लिए भारी पड़ जायेगा. इसमें […]
हाजीपुर : नये साल की अगवानी में गीत-संगीत की महफिल में खूब आनंद उठाएं, लेकिन मौज-मस्ती में डूबे नहीं. खास कर थावे स्थित जंगल पिकनिक स्पॉट, होटलों, क्लबों में जानेवाले. आप पर मजिस्ट्रेटों की नजर है. गीत-संगीत और मस्ती में यदि आप थोड़ा-सा भी बहके, तो यह आपकी शान के लिए भारी पड़ जायेगा.
इसमें न सिर्फ एफआइआर बल्कि हवालात तक का सफर करना पड़ा सकता है. ऐसे में नये साल की अगवानी में नगर-देहात के विभिन्न होटलों-क्लबों में होनेवाले गीत-संगीत व अन्य रंगारंग कार्यक्रमों में यदि आप शिरकत कर रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें. अश्लील गीत पर लगी है पाबंदी. अश्लील नृत्य व गाने पर पाबंदी पहले ही लगा दी गयी है. कार्यक्रम समय से शुरू व निर्धारित अवधि के भीतर ही खत्म कराने के लिए मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




