बिदुपुर में ठंड से आठ वर्षीया छात्रा की मौत

Updated at : 31 Dec 2015 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
बिदुपुर में ठंड से आठ वर्षीया छात्रा की मौत

बिदुपुर : बिदुपुर प्रखंड के शीतलपुर ग्राम में एक आठ वर्षीया छात्रा कोमल कुमारी की विद्यालय से घर पहुंचते ही ठंड लगने के कारण मौत हो गयी. विदित हो कि गत 29 दिसंबर को शीतलपुर निवासी रमेश महतो की पुत्री कोमल कुमारी उ.म.वि. चकमसुद में पढ़ने गयी थी. वह वर्ग द्वितीय की छात्रा थी. परिजनों […]

विज्ञापन

बिदुपुर : बिदुपुर प्रखंड के शीतलपुर ग्राम में एक आठ वर्षीया छात्रा कोमल कुमारी की विद्यालय से घर पहुंचते ही ठंड लगने के कारण मौत हो गयी. विदित हो कि गत 29 दिसंबर को शीतलपुर निवासी रमेश महतो की पुत्री कोमल कुमारी उ.म.वि. चकमसुद में पढ़ने गयी थी. वह वर्ग द्वितीय की छात्रा थी. परिजनों के मुताबिक विद्यालय में ही उसे ठंड लग गयी. जब वह घर आयी, तो उसकी तबीयत और बिगड़ गयी. उसका निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया,

परंतु उसकी जान नहीं बच सकी. बुधवार को विद्यालय खुलते ही छात्रा की मौत की खबर पर प्रधानाध्यापक राकेश कुमार द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया. मृतक छात्रा की आत्मा की शांति के लए उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकाें ने दो मिनट का मौन रखा. शोकसभा के उपरांत शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया गया. स्थानीय लोगों द्वारा आरोप लगाया गया कि प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था की जाती और विद्यालय में शिक्षण कार्य स्थगित रहता, तो शायद छात्रा की जिदंगी बच सकती थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन