राज्य स्तर पर चलेगा जागरूकता अभियान

बिदुपुर : अब गरीबों के झोंपड़ी में कोहराम नहीं, अमन-चैन और खुशियां होंगी, बिहार सरकार द्वारा शराबंदी के निर्णय के बाद अब महिलाएं शराबमुक्त बिहार बनाने के संकल्प के साथ राज्यस्तर पर जागरूकता अभियान चलायेंगी और लालू -नीतीश के सपनों का बिहार बनायेगी. उक्त बातें राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड की प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष रूबी कुमारी ने […]
बिदुपुर : अब गरीबों के झोंपड़ी में कोहराम नहीं, अमन-चैन और खुशियां होंगी, बिहार सरकार द्वारा शराबंदी के निर्णय के बाद अब महिलाएं शराबमुक्त बिहार बनाने के संकल्प के साथ राज्यस्तर पर जागरूकता अभियान चलायेंगी और लालू -नीतीश के सपनों का बिहार बनायेगी.
उक्त बातें राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड की प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष रूबी कुमारी ने बिदुपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कहीं. बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि प्रखंड को पूर्ण रूप से शराब मुक्त बनाने के लिए आगामी पांच जनवरी से गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. अध्यक्ष रूबी ने कहा कि लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत बनाने में महिलाएं अपनी सारी शक्ति झोंक देंगी.
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं लालू प्रसाद को आमंत्रित कर उनका अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जायेगा. राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड एवं दुर्गा दस्ता द्वारा आयोजित बैठक में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं. अध्यक्षता महिला ब्रिगेड की सीता देवी ने की. मौके पर शोभा देवी, कैलाशी देवी, शैल देवी, लड़िया देवी एवं बनारसी देवी सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




