गैंगरेप के बाद युवती की हत्या कर शव फेंका

बिदुपुर : राघोपुर थाना क्षेत्र के विद्युत पाया नंबर 9 के निकट परोहा दियारा में गत रात एक 25 वर्षीया युवती के साथ गैंग रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने हत्या के बाद युवती को जला कर साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास किया. सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि […]
बिदुपुर : राघोपुर थाना क्षेत्र के विद्युत पाया नंबर 9 के निकट परोहा दियारा में गत रात एक 25 वर्षीया युवती के साथ गैंग रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने हत्या के बाद युवती को जला कर साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास किया. सबसे आश्चर्य की बात तो यह है
कि कई थाने के बीच घटनास्थल के विवाद में युवती का शव 24 घंटे तक पड़ा रहा. स्थानीय लोगों के हंगामा के बाद देर रात राघोपुर थाने की पुलिस ने शव को उठवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. युवती की पहचान नहीं हो सकी है. घटना की सूचना पर शव को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे यहां तक कि बिदुपुर पुलिस भी पहुंची थी,
लेकिन सबों ने शव को देखा और कन्नी काट ली. बिदुपुर पुलिस ने यह कहते हुए शव से मुंह मोड़ लिया कि यह जगह हमारे थाना क्षेत्राधिकार में नहीं आती है. युवती का शव अर्ध जली हालत में था. वह हरे रंग की साड़ी पहन रखी थी. कलाई में बंधी घड़ी भी जली हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




