छठ के लिए गेहूं पिसाने को दिन भर लगा रहा तांता

हाजीपुर : नगर भर स्थित आटा चक्कियों पर गेहूं पिसाने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. गेहूं के आटे से खरना व छठ के लिए प्रसाद तैयार किया जायेगा. श्रद्धालु देर शाम तक प्रसाद के गेहूं पिसाने के लिए पहुंचते रहे. इस दौरान लोगों में जल्द पिसाने को लेकर अफरा-तफरी मची […]
हाजीपुर : नगर भर स्थित आटा चक्कियों पर गेहूं पिसाने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. गेहूं के आटे से खरना व छठ के लिए प्रसाद तैयार किया जायेगा. श्रद्धालु देर शाम तक प्रसाद के गेहूं पिसाने के लिए पहुंचते रहे. इस दौरान लोगों में जल्द पिसाने को लेकर अफरा-तफरी मची रही.
कुछ श्रद्धालु पहले पिसने को लेकर आपस में बकझक भी कर बैठे, जिसे दुकानदार ने समझा कर शांत किया. हालांकि प्रेम और सौहार्द बना हुआ था. दुकानदार ने भी पहले आओ पहले पाओ की नीति अपना रखी थी, जिससे ग्राहक संतुष्ट दिख रहे थे. बागदुल्हन स्थित आटा चक्की के संचालक मनोज कुमार ने बताया कि संभावित भीड़ को देखते हुए एक दिन पहले ही चक्की को धोकर साफ कर दिया था. खरना के दिन केवल पूजा का गेहूं ही पिसता हूं. इसके बदले जो दे दिया जाता है, रख लेता हूं या जो पैसा नहीं भी दे पाते हैं, उनका भी पीस देता हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




