छठ घाट पर भी तैनात रहेंगे स्काउट-गाइड कैडेट

Updated at : 16 Nov 2015 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
छठ घाट पर भी तैनात रहेंगे स्काउट-गाइड कैडेट

हाजीपुर : स्काउट एवं गाइड के 100 कैडेट छठ पर्व के अवसर पर विभिन्न घाटों पर अपनी सेवा देंगे. जिलाधिकारी के निर्देश पर छठ व्रतियों की सेवा और सुरक्षा के लिए इन कैडेटों को लगाया गया है. नगर के जीए इंटर स्कूल स्थित स्काउट भवन में कैडेटों की बैठक बुलायी गयी. बैठक में स्काउट एवं […]

विज्ञापन

हाजीपुर : स्काउट एवं गाइड के 100 कैडेट छठ पर्व के अवसर पर विभिन्न घाटों पर अपनी सेवा देंगे. जिलाधिकारी के निर्देश पर छठ व्रतियों की सेवा और सुरक्षा के लिए इन कैडेटों को लगाया गया है. नगर के जीए इंटर स्कूल स्थित स्काउट भवन में कैडेटों की बैठक बुलायी गयी. बैठक में स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त

ऋतुराज ने कैडेटों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बाद में स्काउट शिक्षक उमेश कुमार सिंह एवं खुशबू कुमारी के नेतृत्व में मॉक ड्रिल के माध्यम से गंडक के विभिन्न घाटों का निरीक्षण दिया गया. स्थानीय पुल घाट पर मॉक ड्रिल के दौरान नगर पर्षद के सभापति हैदर अली तथा उपसभापति निकेत कुमार सिन्हा ने कैडेटों का हौसला बढ़ाते हुए उनकी सेवा भावना की तारीफ की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन