सावधान, आप भी हो सकते हैं शिकार

हाजीपुर : नशा खिलानेवाले गिरोह के सदस्य कहीं भी आपको शिकार बना सकते हैं. इसलिए अपरिचित लोगों से संबंध बढ़ाना खतरनाक हो सकता है. पिछले दिनों नगर के हथसारगंज मुहल्ला निवासी प्रवेश महतो का 28 वर्षीय पुत्र सुनील महतो, जो ठेला चला कर अपना एवं अपने परिवार का भरण-पोषण करता है, को शनिवार को बेहोशी […]
हाजीपुर : नशा खिलानेवाले गिरोह के सदस्य कहीं भी आपको शिकार बना सकते हैं. इसलिए अपरिचित लोगों से संबंध बढ़ाना खतरनाक हो सकता है. पिछले दिनों नगर के हथसारगंज मुहल्ला निवासी प्रवेश महतो का 28 वर्षीय पुत्र सुनील महतो, जो ठेला चला कर अपना एवं अपने परिवार का भरण-पोषण करता है,
को शनिवार को बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में भरती कराया गया. उसे शहर के युसुफपुर मुहल्ला के लोगों ने सड़क के किनारे बेहोश पड़ा देख अस्पताल में भरती कराया, जहां होश में आने पर बताया कि शहर के पासवान चौक पर वह चाय पीने के लिए रुका, जहां पहले से तीन लोग बैठे थे. उनलोगों ने बात-बात में परिचय होने के बाद चाय पीने के लिए दी, जिसे पीने के बाद बेहोश हो गया. जब होश आया तब देखा कि मोबाइल, 500 रुपया एवं ठेला गायब है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




