राघोपुर-कच्ची दरगाह पीपा पुल पर चार घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग

राघोपुर : राघोपुर दियारा को पटना से जोड़ने वाले पीपा पुल पर बुधवार की सुबह एक बार फिर से भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी. सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक लगभग चार घंटे लोग भीषण जाम में फंस कर बिलबिलाते रहे. पीपा पुल पर जाम का आलम यह था कि साइकिल […]
राघोपुर : राघोपुर दियारा को पटना से जोड़ने वाले पीपा पुल पर बुधवार की सुबह एक बार फिर से भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी. सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक लगभग चार घंटे लोग भीषण जाम में फंस कर बिलबिलाते रहे. पीपा पुल पर जाम का आलम यह था कि साइकिल व बाइक वालों की कौन कहे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल था. जाम के कारण पीपा पुल के दोनों तरफ छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह 11 बजे के आसपास वाहनों के ओवरटेक करने की वजह से पीपा पुल जाम लग गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




